Breaking News

नालंदा में पूर्व मुखिया के घर ब’दमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने 8 खोखा किया बरामद

नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत में बीती रात बदमाशों ने पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ खोखा बरामद किया है।

घटना अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनीता साही के घर पर हुई हैं। गोलीबार की घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है। तो वहीं पूर्व मुखिया का परिवार भी भयभीत है।

बीते 4 जुलाई को अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनीता साही के पति अजित सिंह को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। दिनदहाड़े गोली मारे जाने की घटना से अभी परिवार उभरा भी नहीं था कि बीती रात बदमाशों ने घर पर चढ़कर करीब डेढ़ दर्जन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।

हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि गोली किसने चलाया और क्यों चलाया है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पूर्व मुखिया के द्वारा भी अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। इस मामले में पुलिस को 8 खोखा घटनास्थल से बरामद हुआ है। पुलिस स्वयं केस कर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.