Breaking News

बगहा में सड़क हा’दसे में गई गार्ड की जान:बाइक में अज्ञात वाहन ने मा’री ट’क्कर

बगहा के वाल्मीकीनगर में सड़क हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मंगलवार की देर रात्रि में एपीएससी वाल्मीकि नगर से सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी कर अपने घर जा रहा था। इसी दरमियान वाल्मीकि नगर एसएसबी कैंप के पास सिक्योरिटी गार्ड की बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई।

सिक्योरिटी गार्ड कटहरवा गांव निवासी बलिराम माझी (24) की सर पर चोट लगी। इधर जिस वाहन से बाइक की टक्कर हुई थी वह वहां से गायब हो गया। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। जोरदार टक्कर की आवाज पर एसएसबी कैंप में तैनात जवान घटनास्थल पर पहुंचे। जहां बलिराम घायल अवस्था में पड़ा था। जवानों ने आनन-फानन में बलिराम को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां बलिराम की इलाज शुरू हुआ । लेकिन खून ज्यादा गिरने के कारण बलिराम की स्थिति खराब हो गई।

जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया। परिजनों के द्वारा अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही बलिराम की मौत हो गई। इलाज कर रहे डॉक्टर ए के तिवारी ने बताया कि बलिराम को जब लेकर अनुमंडल अस्पताल में परिजन पहुंचे थे तब उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय थाना को इसकी सूचना दे दी गई है।

वहीं, नगर थाना शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इधर बाल्मीकि नगर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि बलिराम की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसके 3 बच्चे हैं, जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को मिला घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.