Breaking News

मुश्किल है तेजप्रताप-ऐश्वर्या का अब मिलन:बोले- 4 साल तक झेला, अब नहीं; पिता बीमार हैं, लालची ऐश्वर्या का परिवार 10 करोड़ मांग रहा है

लालू प्रसाद के बडे़ बेटे तेजप्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि मैं बात कर रहा उस धोखेबाज लड़की ऐश्वर्या और उसके लालची परिवार की, जिसने मेरी मां को बहुत कष्ट दिया। अब जब पिताजी बीमार हैं और पूरा परिवार परेशान है तो मुझसे 10 करोड़ रुपए जैसी बड़ी रकम की मांग की जा रही। जल्द ही सबूतों के साथ कुछ ऐसे तथ्य सामने लाने वाला हूं जो सभी की आंखें खोल देगी कि आखिर गलत कौन है।

तेजप्रताप और पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक से जुड़ा मामला पटना हाईकोर्ट में चल रहा है। इसको लेकर कोर्ट लगातार सुनवाई भी कर रहा है। ऐश्वर्या राय ने कोर्ट में कहा था कि वह तेजप्रताप यादव के साथ रहना चाहती हैं। कोर्ट ने दोनों के बीच सुलह कराने के लिए दोनों परिवार को एक साथ बैठकर के लिए कहा है। कोर्ट आगे 18 अगस्त को इस मामले में सुनवाई करने वाला है। इसके पहले राजद विधायक तेजप्रताप यादव का मंगलवार शाम लगाया गया आरोप मामले को और गंभीर बना दिया है।

तेज प्रताप ने फेसबुक पर ये पोस्ट शेयर किया है।

तेज प्रताप ने फेसबुक पर ये पोस्ट शेयर किया है।

तेज प्रताप राय ने सोशल मीडिया पर ये बातें कही है

मां से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं होता, मां ईश्वर का ही दूसरा रूप है, जिसके पास मां का प्यार हो उसे कुछ और नहीं चाहिए…. लेकिन तब क्या हो जब आपकी आंखों के सामने ही आपकी मां को परिवार को परेशान किया जाने लगे उन पर हाथ उठाया जाए, ऐसे में क्या एक बेटे को चुप रहना चाहिए?…।

मैं बात कर रहा उस धोखेबाज लड़की ऐश्वर्या और उसके लालची परिवार की, जिसने मेरी मां को बहुत कष्ट दिया। साथ ही मेरे अपनों पर हाथ भी उठाया ,विश्वास के बदले सिर्फ और सिर्फ धोखेबाजी मिली, क्योंकि परिवार में आने का मकसद कुछ और नहीं बल्कि राजनीतिक फायदे और पैसे थे…अब जब पिताजी बीमार हैं और पूरा परिवार परेशान है, तो मुझसे 10 करोड़ रुपए जैसी बड़ी रकम की मांग की जा रही।

ऐश्वर्या और उसके लालची परिवार की शर्त है पैसे मिलने पर ही तलाक दिया जाएगा। कुछ मीडिया वालों से मिल साजिश के तहत लगातार मुझे मानसिक प्रताड़ना दी जा रही। ब्लैकमेल किया जा रहा। नारी का सम्मान करता हूं, लेकिन बात जब मेरी मां की आएगी तब मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। जल्द ही सबूतों के साथ कुछ ऐसे तथ्य सामने लाने वाला हूं जो सभी की आंखें खोल देगी कि आखिर गलत कौन है। दुनिया के सामने कुछ और बनने का नाटक करने वाले इन जैसे पैसों के भूखे-भेड़ियों की असलियत में सच्चाई क्या है सबके सामने जल्द आएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.