Breaking News

बेतिया में मोबाइल चोर गिरोह के 4 गिरफ्तार:35 लाख के मोबाइल की चोरी

बेतिया के नरकटियागंज रेल एलटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा किया है। मंगलवार के सुबह सप्तक्रांति ट्रेन से 35 लाख के के चोरी के एंड्रॉयड फोन के साथ अंतर्राष्ट्रीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। वही जानकारी देते हुए नरकटियागंज रेल एलटीएफ इंस्पेक्टर के के सिंह ने बताया कि डेली रूटीन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध सामान के साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं।/

इसके बाद एक टीम गठित कर ट्रेन में छापेमारी की गई इसी दौरान 127 पीस एंड्रॉयड फोन के साथ चार चोर को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार चोरो की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के घोड़ासहन बिरता चौक निवासी जफरुल मियां के 36 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सेराज , बिंदा गोस्वामी के 40 वर्षीय पुत्र पप्पू गोस्वामी , लल्लन प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र करण कुमार एवं घोड़ासहन थाना क्षेत्र के घोड़ासहन दर्जी मोहल्ला निवासी अब्दुल रहीम के 29 वर्षीय पुत्र निसारूद्दीन के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दो चोर पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गए हैं। उनकी पहचान कर ली गई है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि सभी चोर सटर कटवा गिरोह के सदस्य हैं। जो सटर काटकर मोबाइल चोरी करते हैं। नेपाल में ले जाकर बेचने का काम करते हैं।

इससे मोबाइल का एम आई नंबर से पता नहीं चल सके। उन्होंने बताया कि सभी चोर दिल्ली के कल्याणपुर से एक मोबाइल दुकान में शटर काटकर मोबाइल चोरी कर नेपाल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर छापेमारी कर मोबाइल के साथ चारों चोर की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल की कुल कीमत 35 लाख रुपए की आंकी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.