बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) ने 65वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी कर दिया गया. रिजल्ट http://www.bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है. यह परीक्षा 15 अक्टूबर, 2019 को हुई थी. इसमें 2,57,247 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 6517 सफल हुए है. इनमे 2797 सामान्य, 682 एससी, 63 एसटी, 1140 इबीसी, 946 बीसी, 213 बीसी महिला, 165 दिव्यांग और 77 स्वतंत्रता सेनानी के रिश्तेदार है.

सामान्य वर्ग पुरुष का कटऑफ 97, महिला का 91, इडब्ल्यूएस पुरुष का 92, व इडब्ल्यूएस महिला का 87, एससी पुरुष का 89, एससी महिला का 79, एसटी पुरुष का 89, इबीसी पुरुष का 92, महिला का 86, बीसी पुरुष का 94 व महिला का कटऑफ 88 रहा. मुख्य परीक्षा जून के पहले हफ्ते में होगी और इसका रिजल्ट अक्टूबर में आएगा. इंटरव्यू दिसंबर में होंगे. कुल 421 पदो के लिए परीक्षा आयोजित हो रही है।

Input: Prabhat Khabar



Leave a Reply