Breaking News

NIA टीम पहुंची ढाका, मदरसे में की छापेमा’री:एक शिक्षक को हिरासत में लिया

मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब एनआईए की एक टीम ढाका थाना पहुंची। सिकरहना एसडीपीओ, ढाका थाना और सीओ के सहयोग से थाना क्षेत्र के जामिया मारिया मिसवा मदरसे में छापेमारी कर वहां के शिक्षक अली असगर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के बाद बाकी दोनों को जाने दिया गया है।

इस बीच एनआईए टीम अली असगर के घर रामगढ़वा पहुंची और वहां से पांच बैग किताब लेकर लौटी। अब तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिला है। कल फिर से छापेमारी हो सकती है। फिलहाल एनआईए इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

जामिया मारिया मिसवा मदरसा में हुई रेड

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने पचपकड़ी रोड स्थित मदरसा से तीनों लोगों को हिरासत में लेकर ढाका थाना पहुंची। इस दौरान ढ़ाका थाना में हीं उनसे पूछताछ की। अली असगर जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और जामिया मारिया मिसवा, मदरसा में पढ़ाता है। वह ढ़ाका बड़ी मस्जिद के नायब इमाम मो. नेसार के कमरे में रहता था। मस्जिद के नायब इमाम ढ़ाका थाना क्षेत्र के जमुआ के रहने वाले हैं।

मामले में मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि टीम आई है। ढाका में छापेमारी कर रही हैं। लेकिन क्या क्या हुआ है, उसके बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना के फुलवारी शरीफ से PFI के दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद देश की सभी जांच एजेंसियां बिहार के कई अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। इसी बीच एनआईए की टीम मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के मदरसा में छापेमारी कर रही है। टीम यह नहीं बता रही है कि किस मामले में छापेमारी कर रही है।

ढाका में मचा हड़कंप

एनआईए के ढाका में आने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सभी इस बात को जानने के लिए बेचैन है कि आखिर एनआईए की टीम किस मामले को लेकर ढाका में आई है। वह कहां-कहां पर छापेमारी की और किस-किस को हिरासत में ली है। इन बातों को जानने के लिए लोगों के अंदर उत्सुकता बना हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.