Breaking News

भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास मिला संदिग्ध सामान:पार्किंग में बैठे लोगों की पड़ी नजर

भागलपुर रेलवे स्टेशन के परिसर में सोमवार रात संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप मच गया। स्टेशन परिसर में जीआरपी थाना के पास गाड़ी पार्किंग के पास ये सामान मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। वहीं, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ता टीम को सूचना दी। तब जाकर रेल थाना की पुलिस और जिला पुलिस ने घेराबंदी कर लोगों के वहां से हटाया और संदिग्ध सामान को जांच के लिए साथ ले गई।

नाथनगर थाना स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिला था डेटोनेटर बम

भागलपुर जमालपुर रेलखंड खंड के नाथनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो के रेलवे ट्रैक पर फरवरी माह में एक डेटोनेटर बम को प्लांट किया था और मौके से पुलिस ने एक धमकी भरा पत्र भी बरामद किया गया था जिसके बाद रेल पुलिस की जांच में आतंकी कनेक्शन का भी बात सामने आई थी

9 दिसंबर 2021को नाथनगर में रेलवे ट्रैक किनारे बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति को हुई थी मौत

भागलपुर जमालपुर रेलखंड के नाथनगर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में 9दिसंबर को जोरदार बम बलास्ट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी । जिसको लेकर रेल पुलिस और स्थाननीय जिला पुलिस भी मामले को जांच करने का जिम्मा मिला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.