Breaking News

18 घंटे से लापता युवक का श’व पोखर में मिला:परिजनों ने जमीन विवाद में ह’त्या कर बेटे के श’व को फेंकने की जताई आशंका

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्तिथ डुमरी पोखर में मंगलवार को एक युवक का उपलाता हुआ शव मिला। वह पिछले 18 घंटे से लापता था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक सदर थाना क्षेत्र के डुमरी दुबे टोला निवासी 23 वर्षीय राजा बाबू थे। उनका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वह सोमवार से लापता थे। मंगलवार सुबह पोखर के समीप लोगो ने उसका चप्पल देखा, इसके बाद पोखर के आसपास उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच पोखर में उसका शव उपलाता मिला। शव मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वही, लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई।

लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखते ही फूटफूटकर रोने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगो ने हंगामा भी शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि जमीनी विवाद में राजा की हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को पोखर में फेंक दिया गया है।

इधर, हंगामा की सूचना पर थानेदार सत्येंद्र मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाने का काम किया। लेकिन, आक्रोशित समझने को तैयार नही थे, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद थानेदार ने हंगामा कर रहे लोगो को किसी तरह समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोखर से बाहर निकाला। छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। मामले में थानेदार ने बताया कि शव मिलने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर दलबल के साथ पहुंचा गया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.