Breaking News

बेगूसराय में सांप के डसने से भगत की मौ’त:नागपंचमी मेले में सांपों के साथ करतब दिखाने की कर रहा था तैयारी

बेगूसराय में नाग पंचमी से ठीक एक दिन पहले विषैले सांपों से करतब दिखाने वाले भगत की मौत सर्पदंश से हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव की है। सोमवार को होने वाले नाग पंचमी के पहले विषहर स्थान के भगत को विषैले सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक भगत प्रयाग पासवान सालों से सर्प के साथ नाग पंचमी के शुभ अवसर पर करतब दिखाते थे। रविवार को इसी की वह तैयारी कर रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस।

मौके पर पहुंची पुलिस।

वह हर साल नागपंचमी के अवसर पर विषधर सांपों की पूजा के साथ मुंह से नाक से अन्य जगहों से सांप निकालकर भक्तों को करतब दिखाते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को आकोपुर गोपालपुर गांव के प्रसिद्ध विषहर स्थान में होने वाले नाग पंचमी मेले में सांप के साथ करतब का आयोजन किया जाना था। इसको लेकर रविवार को भगत प्रयाग पासवान एक सांप के साथ इसकी तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान सांप ने भगत को डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

तैयारी के दौरान सांप के साथ करतब दिखाने की तैयारी करने का भगत का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें स्पस्ट तौर पर दिख रहा है कि छोटे विषैले सांप को भगत कभी हाथों में तो कभी सिर पर रखकर तैयारी में जुटे हुए थे। फिलहाल घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना से स्थानीय लोग हतप्रद है। लोगों ने बताया कि हर साल भगत के द्वारा सांप के साथ करतब दिखाया जाता था ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.