BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर ब्रेकिंग: जंक्शन से देर रात रेल यात्रियों के लिए शुरू हुई नि:शुल्क बस सेवा, सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी पुलिस…

मुज़फ़्फ़रपुर : होली पर्व के मद्देनज़र मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन से दो यात्री बस सेवा शुरू की गई. जो कि पूर्णतः निःशुल्क है. मुजफ्फरपुर के SSP जयंकान्त और रेल SP अशोक कुमार सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. शनिवार रात से एसएसपी व रेल एसपी के द्वारा जंक्शन से नि: शुल्क पुलिस बस सेवा का शुभारंभ किया गया है.यह बस सेवा जंक्शन पर देर रात रेल से उतरने वाले यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी. रात 11 बजे से अहले सुबह चार बजे तक जंक्शन पर उतरने वाले यात्री को इस बस से शहरी थाना क्षेत्र के 64 वर्ग किमी.

इलाके में पहुंचाया जाएगा. वही रेल एसपी ने बताया कि बस मुजफ्फरपुर जंक्शन से ब्रह्मपुरा, बैरिया, जीरोमाइल, झपहां, बखरी मोड़ होते हुए पुन: जीरोमाइल, सिकंदरपुर ओपी बांध होकर जेल रोड मोड़ आदि शहरी इलाके में भ्रमण कर पुन: जंक्शन पर वापस पहुंचेगी. एसपी ने बताया कि यात्री मिलने पर कच्ची-पक्की, पताही, मिठनपुरा-बेला, शेरपुर इलाके में भी बस जाएगी. यात्रियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा. बस जंक्शन से रात करीब 12.00 बजे खुली जिसमें 13 यात्री सवार हो अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. यही बस बार-बार जंक्शन पहुंच हर रात कई राउंड लगाएगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.