Breaking News

जमुई में मुजफ्फरपुर से गई BMP-6 की बस पलटी, चालक की नींद आने से हुई घट’ना, 12 से अधिक जवान घा’यल

जमुई्-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित पावर ग्रिड के समीप रविवार की सुबह बीएमपी -6 बटालियन से भरा बस पलट गया। इनमें एक दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मलयपुर थाना पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायलों में अमरनाथ प्रसाद, अरुण कुमार, प्रेम सागर राय, दिनेश कुमार, राजेश कुमार सिंह,अरविंद कुमार,रंजन कुमार,शशि कुमार,पंकज कुमार, संजय पेटी,विमलेश कुमार सिंह, बिरजू राम, श्रीकांत प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।

जिले के खैरा प्रखंड के पकरी गांव में दिवंगत नेता नरेंद्र सिंह के शोकाकुल परिवार से मिलने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आने की सूचना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए BMP-6 पुलिस फोर्स चार बस में 130 की संख्या में मुज्जफरपुर से जमुई पुलिस लाइन आ रहा था। तभी एक पुलिस वाहन बस के चालक को झपकी आने के कारण बस मलयपुर पावर ग्रिड पास अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई।

इसमें बस पर सवार 35 जवानों में से एक दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान में नरेश कुमार सिन्हा,सुधीर कुमार ओर दिलीप कुमार को गंभीर चोटें लगने के कारण स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अजय भारती और रमेश पांडे द्वारा स्वास्थ्य के जानकारी ली जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.