Breaking News

श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट ने स्व. रमई राम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर : भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के द्वारा शनिवार को स्थानीय खबरा स्थित रेणुका पैलेस के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व मंत्री रमई राम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता फ्रंट के वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद सिंह तथा संचालन जिला के महासचिव रणधीर कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर स्वर्गीय राम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा की रमई बाबू निधन से समाज काफी मर्माहत है। वे नौ बार बोचहां विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर संसदीय प्रणाली में एक बड़ा मिसाल कायम किया था। वे समाज के गरीबों लोगों के प्रति सदैव दया व मदद का भाव रखते थे। उनका ईश्वर के प्रति काफी निष्ठा था। तभी तो आजीवन अपने आवास पर मां शारदे का पूजा अर्चना कर समाज के लोगों को जोड़ने का काम करते रहते थे। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

इस मौके पर स्वर्गीय राम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने का कि रमई बाबू का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई अब कभी नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम एक सफल राजनेता नेता ही नहीं कुशल प्रशासक भी थे। उनका संपूर्ण जीवन गरीबों के प्रति समर्पित था।

स्वर्गीय राम चार दशक से अधिक विधायक व मंत्री के रूप में समाज का जो सेवा किया वह हम सबको प्रेरणा देगा। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे , वही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करावे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राम के प्रति श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया।

इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में फ्रंट के कोषाध्यक्ष पीएन सिंह आजाद, सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह, संगठन सचिव मुरारी शरण सिंह उर्फ श्याम बाबू, संजय ठाकुर, प्रकाश कुमार, सरोज चौधरी, पैक्स अध्यक्ष अशोक ठाकुर, रंजीत चौधरी, नंदकिशोर सिंह, नीरज मिश्रा, सुनील ओझा, मोहम्मद शमीम, अनिल पंडित, गुलशन कुमार, प्रिंस ठाकुर, निखिल कुमार, अखिलेश ठाकुर, अवधेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार चौधरी, मुन्ना ठाकुर सरपंच अभिषेक कुमार अधिवक्ता आदि प्रमुख थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.