Breaking News

बहू के कमरे में ससुर ने देवर को भेजा:ससुर से बोली, अब्बू मेरे साथ गलत हो रहा

जमुई में महिला के साथ धोखे पर धोखा दिया गया। पहले मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कराई गई। जब राज खुला और महिला ने विरोध किया तो ससुर ने बेहोशी की दवा दिला दी। फिर देवर को महिला के कमरे में भेज दिया। उसने बेहोशी की हालत में फिजिकल रिलेशन बनाया। सुबह होश आने पर महिला ने यह बात ससुर से बताई। उसने कहा कि उसके साथ गलत हो रहा है। ससुर ने देवर से शादी कराने की बात कही।null

महिला के मुताबकि ससुर ने कहा, तुम्हारी इससे दूसरी शादी करा देंगे। तुम्हें कोई दिक्कत नहीं होने देंगे। इसी आश्वासन पर वह घर रही। महिला के साथ देवर संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी नहीं की। महिला जब इसका विरोध करती तो पूरा परिवार महिला के खिलाफ हो गया। देवर अब जबरदस्ती करने लगा। इस मामले में 14 जुलाई को थाने में पीड़िता ने FIR दर्ज कराई है।

6 साल पहले हुई थी शादी

मामला खैरा थाना इलाके का है। दरअसल, पीड़िता की शादी 2017 में याकूब अंसारी के पुत्र युसूफ अंसारी से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि पति मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। यह जानकर वह परेशान रहने लगी। पीड़िता ने मायके और ससुराल के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। उसे पता चला कि साजिश के तहत मानसिक विक्षिप्त से उसकी शादी कर दी गई है। ससुराल के लोगों ने पीड़िता को बताया कि परेशान नहीं होना है, कुछ रास्ता निकाल लिया जाएगा।

दवा के बहाने बेहोश किया

पीड़िता के मुताबिक इसके बाद वह तनाव में रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि मैं एक रात मेरे सिर में काफी दर्द हो गया। मैंने अपने ससुर से कहा कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है। इसके बाद मेरे ससुर ने मेरे देवर नौशाद अंसारी को सिर दर्द की दवा लाने को कहा। दवाई खाने के थोड़ी देर के बाद मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो मैं अपने देवर के साथ बिस्तर पर थी।

शादी का किया गया था वादा

पीड़िता ने यह भी बताया कि ससुर समेत अन्य लोगों कहा कि मुझे चिंता करने की कोई बात नहीं है। कुछ दिनों के बाद तुम्हारी शादी देवर से करा देंगे। मैं भी उनकी बातों में आ गई और उनके कहे अनुसार रहने लगी। 2020 से लगातार यौन शोषण होता रहा। लेकिन, मेरी शादी की पहल नहीं की गई ओर मेरा शोषण करते रहा।

पंचायत का फैसला दिया पर ससुराल वालों ने नहीं माना

इसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी तथा गांव में इसे लेकर पंचायत भी कराई गई। पंचायत ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया पर मेरे ससुराल पक्ष के लोगों ने उस को नहीं माना।मामले को लेकर महिला ने कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.