BIHARBreaking NewsEntertainmentGAYASTATE

गया: बुलेट से जयमाला लेकर पहुची दुल्हन, दूल्हे ने हंसकर थाम ली बांहें, जानें…

शादी करने जब बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर जयमाला लेकर दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो मुस्कुराते हुए दूल्हे ने अपनी बिंदास दुल्हनिया का हाथ थाम लिया और शादी के मंडप पर ले गया। इस दुल्हन का बिंदास अंदाज देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। इस अनोखी दुल्हन और इस शादी की खूब चर्चा हो रही है और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।  बीते तीन तारीख को टेकुना फार्म से चिरैयाटांड़ के लिए बारात आई थी। दूल्हा रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर आया था। जयमाला की  तैयारी होने लगी। दूल्हे राजा जयमाला वाले स्टेज पर पहुंच गए और दुल्हन के आने का इंतजार करने लगे। तभी धमाकेदार और बिंदास अंदाज में दुल्हन बुलेट चलाते हुए स्टेज तक आई। सोलह श्रृंगार और आंखों पर काला चश्मा लगाए फिल्मी अंदाज वाली दुल्हन को सभी एकटक देखते रह गए। दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाने के बाद सात फेरे लिए।

 आमतौर पर आपने दुल्हन को शादी में या मंडप में जयमाला पर पैदल या पालकी में जाते देखा होगा, लेकिन बिहार के गया में इस बुलेट वाली दुल्हनिया जब फिल्मी अंदाज में दूल्हे के पास जयमाला के साथ पहुंची और दूल्हे को वरमाला पहनाया तो इस नए रिवाज को देख सभी हैरान रह गए।  पूरी तरह सजी-धजी दुल्हन बुलेट चलाते हुए स्टेज पर पहुंची और अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी। सबसे खास बात ये कि बुलेट पर आने वाली दुल्हन ने सोलह सिंगार किया था और अपनी आंखों पर चश्मा लगाकर, पैर से ब्रेक और क्लच दबाते हुए दुल्हन स्टेज पर पहुंची और इसके बाद उसने दूल्हे को वरमाला पहनाया। बता दें कि रामपुर के चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी निक्की राज की शादी बोधगया थाना के टेकुना फार्म के रहने वाले सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश कुमार के साथ शादी तय हुई थी। 27 फरवरी को तिलक था, जबकि 3 मार्च को बारात आई थी। बिहार में इस तरह का यह पहला मामला है जिसमें दुल्हन को बुलेट से आकर दूल्हे को वरमाला पहनाते देखा गया। 

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.