पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित किया। मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा युवाओं के लिए विशेष दिन माना जाता है। यह दिन उनके लिए कौशल विकास का प्रतीक भी है। इसका उद्देश्य युवाओं को विकास एवं कुशल बनाए जाने के साथ हर क्षेत्र में उनका क्षमता वर्धन जीवन में सफलता को स्थापित करना और आर्थिक रूप से सबल बना बनाने का प्रयास है।
दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान वेटनरी कॉलेज मे कार्यक्रम का आयोजन
बता दे बिहार सरकार द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से आम जनों को अवगत कराया गया। इसमें युवाओं और उनके परिजनों को कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ कैसे मिलेगा। इसके बारे में भी जानकारी दी गई। इस बीच कौशल रथ सभी संसाधनों से लैस होगा। जिसमें ऑडियो, वीडियो, कौशल से संबंधित फिल्में आवश्यक जानकारी से जुड़े चलचित्र के साथ सूचना शिक्षा से संबंधित हैं।डबिल भी उपलब्ध होगा तत्काल और भविष्य में युवा अपने क्षमता के अनुरूप कौशल को चुनकर लाभ ले पाएंगे।
विश्व युवा कौशल दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा विभिन्न ट्रेड आईटीआई जैसे kYP Wizard के 16 प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक बच्चों को पुरस्कार भी दिया और उनको राशि भी वितरण किया गया प्रतियोगिता मैं स्केचिंग फोटोग्राफी CNC MilliNG ऑफ टर्निंग पारंपरिक ट्रेड आदि कई ट्रेड को भी शामिल किया गया है। इस बीच स्किल्स प्रतियोगिता विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर आयोजित किया गया जिसमें पटना में स्केचिंग और फोटोग्राफी आर्ट को शामिल किया गया कलाकारो को जीवेश मिश्रा ने प्रोत्साहित किया।
राज्य के युवाओं को रोजगार मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से देश के 7 नामचीन कंपनियों गैर वित्तीय एकरारनामा हस्ताक्षरित किया गया। जीवेश मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान कहा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आप सभी युवा कलाकारों को अपनी कला कृतियों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। साथ उन्होंने कहा ऐसे ही अपने कलाकृतियों से अपनी प्रतिभा को निखारे।



Comment here