गोपालगंज जिले में बढ़ते एटीएम चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीण इलाके में लगे 17 एटीएम मशीन को बन्द कर दिया। वहीं, शहरी क्षेत्रों में लगे सरकारी बैंक के एटीएम को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए लीड डिस्ट्रिक मैनेजर (एलडीएम) के साथ बैठक की जाएगी।
केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। डिजिटल पेमेंट को लेकर लोगों व दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। गांव-गांव तक एटीएम मशीन भी लगाया जा रहे हैं। लेकिन गोपालगंज जिले के कई गांव में लगे 17 ATM मशीन को गोपालगंज पुलिस द्वारा बंद करा दिया गया है।

सदर SDPO संजीव कुमार ने बताया- लगातार ATM काट चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।
इस संदर्भ में सदर SDPO संजीव कुमार ने बताया कि लगातार चोरों द्वारा ATM काट चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के 17 सरकारी एटीएम बंद करा दिए गए हैं। साथ ही शहरी क्षेत्रों में लगे सरकारी बैंक के ATM को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए एलडीएम के साथ बैठक कर शिफ्ट किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में ATM को बंद कर दिया गया है।
बता दें कि पिछले 6 माह में गोपालगंज में थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर में SBI का ATM काट लाखों रुपए की चोरी कर ली गई थी। वहीं, बैकुंठपुर थाना के हरदिया में टाटा इंडिकेश के दो ATM काट भी लाखों रुपए की चोरी कर ली गई थी। थावे बस स्टैंड के पास SBI के ATM को काट रहे चोर लोगों को देख गैस कटर छोड़कर फरार हो गए थे।



Comment here