Breaking News

DM ने परिवार नियोजन रथ को हरी झंडी दिखाई:स्वास्थ्य विभाग मना रहा है जनसंख्या पखवारा

जहानाबाद जिला पदाधिकारी रिची पांडे ने जनसंख्या नियंत्रण रथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आठ वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिला पदाधिकारी ने रवाना किया उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जागरूक के अभाव में लोग जनसंख्या नियंत्रण नहीं कर पाते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सही ढंग से जान नहीं पाते हैं परिवार नियोजन कैसे किया जा सकता है ।इसीलिए रथ गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेगा उन्होंने कहा कि इस वाहन पर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे जो लोगों को अस्थाई एवं अस्थाई परिवार नियोजन अपनाने के लिए जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कंडोम अंतरा इंजेक्शन माल एन दवा निशुल्क लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या पखवारा मनाया जा रहा है। इसलिए परिवार नियोजन संबंधी जितने भी उपाय हैं। सभी लोगों को बताया जाएगा सभी प्रखंडों में वाहन घूम घूम कर गांव से लेकर शहर तक लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करेगा डीएम ने जिले वासियों से परिवार नियोजन संबंधी लाभ उठाने का लोगों से अपील किया ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.