Breaking News

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे रमई राम का निधन, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर शोक जताया

वरिष्ठ समाजवादी नेता रमई राम का गुरुवार को निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। रमई बोचहां सीट से तीन बार राजद के टिकट, एक बार जेडीयू के टिकट, दो बार जनता दल के टिकट और इसके अलावा तीन अन्य दलों के प्रत्याशी के रूप में विधायकी का चुनाव जीत चुके हैं। इसके साथ ही वह 5 बार बिहार में मंत्री भी रहे हैं।

हालांकि, साल 2015 और 2020 में लगातार दो बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी बेबी कुमारी ने उन्हें सियासी पटखनी दी तो वहीं 2020 में विकासशील इंसान पार्टी के मुसाफिर पासवान के हाथों उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

उनके निधन पर शोक जताते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय श्री रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ॐ’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.