अरवल जिलों के करपी थाना की पुलिस ने बुधवार को एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वाहन चोर अपनी गर्लफ्रेंड को महंगी कार में घुमाने का शौकीन था। लेकिन उसके इस शौक ने उसे हवालात के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार युवक रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी रंजीत सिंह का इकलौता पुत्र अरविंद सिंह है। वह अपने रिश्तेदार के यहां श्राद्ध में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
दरअसल, 27 जून को करपी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में गिरफ्तार अरविंद सिंह अपने रिश्तेदार रामस्वरूप सिंह के घर श्राद्ध में शामिल होने के लिए पहुंचा था। तभी घर मे रखें सहजानंद सिंह की गाड़ी की चाबी चोरी कर ली थी। चाभी चोरी करने के बाद युवक लगातार गाड़ी चुराने के लिए घर के बाहर रेकी करता था। मंगलवार की रात कार घर के बाहर खड़ी थी। तभी मौका देख कर अरविंद सिंह ने अपने बाइक को वाजितपुर मोड़ के पास एक खंडहरनुमा घर मे छुपा दिया और कार की चोरी कर ली। चोरी की गई कार का नंबर नं BR01FG-4542 हैं।

पुलिस ने चोरी की गई कार भी बरामद की।
वहीं, अरविंद ने कार चोरी करने के बाद उसे बैदराबाद बाजार के गोला रोड स्थित एक मकान के पीछे छुपा दिया। कार छुपाकर वह वापस से अपना बाइक लेने जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया इसके बाद शक के आधार पर पूछताछ करनी शुरू कर दी। पूछताछ में भी लोगों को जब मामले गड़बड़ लगा तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची करपी थाने पुलिस ने युवक से पूछताछ करनी शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि वह कार चोरी कर वहां से जा रहा था और पूरे मामले का उद्भेदन हुआ।
इधर, पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार युवक रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी रंजीत सिंह का इकलौता पुत्र अरविंद सिंह है। युवक के पिता सेना में तैनात हैं उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक अपनी गर्लफ्रेंड को महंगी कार में घुमाने के लिए कार की चोरी करता था। उन्होंने बताया कि युवक की मां इटवा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। युवक चंडीगढ़ से एम फार्मा डिग्री का पढ़ाई करता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में उसने कबूल किया कि गर्लफ्रेंड को महंगी कार में घुमाने के लिए कार की चोरी करता था उसने झारखंड के कई इलाकों में भी कार चोरी की घटना को अंजाम दिया है।



Comment here