Breaking NewsHealth & WellnessJHARKHANDRANCHI

कोरोना वायरस से बु’री तरह सहमे लालू यादव, रांची के रिम्स अस्पताल में सं’दिग्ध म’रीज भर्ती…

कोरोना वा’यरस के कहर से रांची के रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी सह’म गये हैं. गुरूवार को लालू प्रसाद यादव दिन भर अपने कमरे से बाहर नहीं निकले. हर रोज की तरह ना वॉक किया और ना ही कमरे से बाहर धूप में जाकर बैठे.रिम्स में बुधवार को एक सं’दिग्ध को कोरोना के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में भ’र्ती किए जाने के बाद लालू प्रसाद स’हमे हुए हैं. हालांकि सं’दिग्ध के सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी कोलकाता से नहीं आई है. दरअसल रिम्स में कोरोना के संदि”ग्ध म’रीजों के लिए बना आइसोलेशन वार्ड उस पेइंग वार्ड से एकदम सटा हुआ है, जहां लालू प्रसाद भर्ती हैं. आम दिनों में वह सुबह उठने के बाद पेइंग वार्ड से जुड़े कॉटेज के गलियारे में टहलते हैं.

लेकिन गुरूवार को वह पेइंग वार्ड से निकलकर कॉटेज की तरफ गए भी नहीं. वह धूप में भी नहीं बैठे जबकि आम तौर पर वह सुबह का नाश्ता करने के बाद कॉटेज के गलियारे में जाते हैं. वहां कुर्सी लगाकर धूप सेंकते हैं. प्राय मुलाकातियों से भी वह वहीं पर मिलते हैं.रिम्स में बुधवार को कोरोना के तीन संदिग्ध म’रीज आये थे. इनमें से दो रांची के पति-पत्नी थे, जो अपना सैंपल देने के बाद चले गये. जबकि पलामू के हैदरनगर के एक 42 वर्षीय मरीज को रिम्स में भर्ती किया गया है. रिम्स प्रशासन इस सं’दिग्ध म’रीज को अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती करना चाहता था. रिम्स के अधीक्षक ने म’रीज को भर्ती करने के लिए पेइंग वार्ड का निरीक्षण भी किया था. लेकिन इसकी खबर लालू प्रसाद यादव को मिल गयी. उन्होंने रिम्स के अधिकारियों को कहा कि वे कोरोना के संदिग्ध म’रीज को पेइंग वार्ड में एडमिट न करें. इसके बाद मरी’ज को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.