बेगूसराय में बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपती को रंगदारी नहीं देने पर न सिर्फ गोलीबारी की बल्कि जमीन पर नवनिर्माण को भी ढहा दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के हेमरा की है। जहां डॉक्टर दंपति से जमीन पर चारदीवारी निर्माण करने से रोक कर रंगदारी की मांग की। विरोध करने और रंगदारी नहीं देने पर जमीन पर चढ़कर बदमाशों ने फायरिंग की। जमीन के प्लॉट पर नवनिर्मित चहारदीवारी को भी तोड़ दिया। हालांकि, इस दौरान आसपास लगे CCTV कैमरे में चहारदीवारी तोड़ने का और हंगामा करने का CCTV फुटेज कैद हो गया।

नगर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के निकट सदर अस्पताल में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार की अपनी जमीन है। वह इस जमीन पर कुछ दिनों से बाउंड्री करवा रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की शाम रंगदारी मांगने वाले बदमाशो ने पहले उनकी पत्नी पर फिर उनपर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। गनीमत यह रही बदमाशों की गोली किसी को लगी नहीं। डॉक्टर दंपति का आरोप है सोमवार को ही बदमाशों ने रंगदारी की मांग की थी। फिर उनपर बदमाशों ने जमीन पर फायरिंग की थी।

मंगलवार की शाम 6-7 की संख्या में बदमाश दोबारा पहुंचकर रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने की बात कहने पर चार दिवारी को तोड़ दिया और कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी बदमाशों ने फायरिंग किया । पुलिस ने 2 बदमाशों को हथियार के साथ मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि आधा दर्जन बदमाश भागने में सफल हुए । नगर थाना की पुलिस ने बताया कि पूरी मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है।



Comment here