Breaking News

कैदी वार्ड हटाने का मामला गरमाया:काेराेना पीड़ित कैदियाें को भर्ती करने पर लगाई राेक

सदर अस्पताल से कैदी वार्ड हटाने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मंगलवार काे एसकेएमसीएच के अधीक्षक डाॅ. बाबू साहेब झा ने काेराेना पीड़ित कैदियाें की भर्ती पर राेक लगा दी। अधीक्षक ने सदर अस्पताल प्रबंधन पर सवाल भी खड़ा किया। कहा कि जब सदर अस्पताल में काेराेना मरीजाें के लिए क्वाॅरेंटाइन सेंटर उपलब्ध है, ताे एसकेएमसीएच में क्याें भेजा जाता है। कहा कि एसकेएमसीएच डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर है। ऐसे में काेराेना संक्रमित सामान्य कैदियाें काे भेज दिया जाता है। जिनका ऑक्सीजन लेवल 80 से कम हाे, उसे एसकेएमसीएच में भर्ती नहीं किया जाएगा।

इधर, साेमवार काे एसकेएमसीएच में समीक्षा के दाैरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा था कि सदर अस्पताल में बेड ही जब खाली रहता है ताे फिर क्याें कैदी वार्ड हटाया जाए। एसीएमओ ने वार्ड में पुलिस जवानाें के रहने से महिला कर्मी समेत मरीज के परिजनाें काे परेशानी हाेने की बात कही थी।

इस पर मंत्री ने कहा था कि पहले बेड भरिए, तब कैदी वार्ड हटाने पर विचार करिए। उन्हाेंने कहा कि मिड नाइट बेड हेड जांच में ताे ओसतन मात्र 6 से 7 ही मरीज सदर अस्पताल में रहते हैं। ऐसे में कैदियाें काे हटाना उचित नहीं है। इसके बाद मंत्री ने सदर अस्पताल में ही काेराेना पीड़ित कैदियाें के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.