Breaking News

भोजपुर में सड़क हाद’सा, युवक की मौ’त:सड़क से टोपी उठा रहा था युवक

आरा-छपरा मुख्य मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा वृदावन के समीप बुधवार की सुबह बालू से लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर के टायर फटने के कारण ट्रैक्टर में लगा रिंग से सड़क पर गिरे टोपी को उठा रहे युवक को जोरदार सर में चोट लग गई । इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव निवासी कमला राय का 26 वर्षीय पुत्र निराला राय है। इधर मृतक के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि आज सुबह अपने दोस्त मंजीत कुमार के साथ गांव से बाइक पर पीछे बैठकर बबुरा बाजार जा रहा था। जाने के क्रम में जैसे ही वह बबुरा वृंदावन के समीप पहुंचा तभी उसके सिर में पहनी टोपी उड़ गई। जिसके बाद उसने अपने दोस्त मंजीत कुमार से बाइक रोकने को कहा।

बाइक रुकने के बाद वह बाइक से उतर कर अपने सड़क पर गिरे टोपी को उठा रहा था। उसी पीछे से आ रही बालू से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर का अचानक पिछला टायर फट गया। टायर फटने से उसके डल्ला में लगी चूड़ी (रिंग) उसके सिर पर जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे परिजन द्वारा इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि परिजन अभी उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला ही रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजन उसके शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस अपने गांव ले गए। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.