गुप्त सूचना के आधार पर किसनपुर पुलिस ने कुमरगंज के निकट एनएच 327 ए पर सघन वाहन चेकिंग के दौ’रान 298 कार्टून श’राब बरा’मद किया है।बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर भूसा लदे एक ट्रक की जांच की गई जिसमें भारी मात्रा में श’राब ब’रामद किया गया। डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि उक्त विदेशी श’राब का खेप सुपौल के तरफ जाने वाली थी। मौके से श’राब सहित ट्रक को ज’ब्त कर लिया गया है वहीं चालक को भी गिर’फ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के पाउंडरी, थाना कोतवाली देहात चांदपुर, जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। चालक विनोद ने बताया कि अररिया जिला के टॉल प्लाजा के निकट से वो ट्रक लेकर सहरसा जा रहा था। जहां सहरसा जिले के गड़िया लोहार निवासी रमेश कुमार के यहां पहुंचाना था। ट्रक से जप्त कागजात के अनुसार ट्रक उत्तर प्रदेश के 235 वंशमंडी कानपुर निवासी राजेश कुमार मिश्रा का है। गि’रफ्तार ट्रक चालक के वि’रुद्ध मा’मला द’र्ज कर न्यायिक हि’रासत में भेजा जा रहा है.




Leave a Reply