BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुज़फ्फरपुर: बीती रात माड़ीपुर धरना स्थल से न’शे की हा’लत में वैभव मिश्रा सहित अन्य 3 हुए गि’रफ्तार, जानें…

– कुछ दिनों पूर्व ही जिलाधिकारी को पत्र लिख नागरिकता संशोधन बिल के खि’लाफ माड़ीपुर में चल रहे धरना को बन्द कराने की मांग करने वाले वैभव मिश्रा को बीती रात आं’दोलन कर रहे लोगों ने ही घेर लिया जिसके बाद वैभव के साथ अन्य 3 लोगों को प्रशासन के हवाले कर दिया गया।

वही एक तरफ यह बातें सामने आ रही हैं कि वैभव और उसके साथियों को धरना स्थल पर प’कड़े जाने के बाद आं’दोलन कर रहे लोगों द्वारा पी’टा गया। परंतु बिहार दस्तक से छानबीन बिन कर पाया कि ऐसी कोई घटना घटित नही हुई यह महज एक अफ’वाह हैं। प्रद’र्शन कर रहे लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से सभी 04 लोगों को प्र’शासन के हवाले कर दिया।

गि’रफ्तारी के समय का एक वीडियो भी जारी किया गया जिसे वहां के ही किसी स्थानीय व्यक्ति ने शूट किया था उस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि वैभव और उसके साथियों को प्रशासन गिरफ्तार कर ले जा रही हैं वही उसके पूर्व स्थानीय लोगों के बीच वे सभी 04 लोग सुरक्षित बैठे थे। वीडियो में श’राब के बोतल के होने की बात भी कही जा रही हैं परंतु वीडियो में किसी प्रकार का बोतल नज़र नही आ रहा।

वही युवा कांग्रेस के प्रवक्ता फैज़ान मुस्तफा ने बिहार दस्तक को खास तौर पर बताया कि भले ही उन लोगों के इरादे ग’लत हो पर स्थानीय लोगों ने कुछ भी गलत व्यवहार नही किया। आगे फैज़ान ने बताया कि हम शांति बनाए रखने पर ही विश्वास करते हैं और एक लोकतांत्रिक तरीके से इस देश के नागरिक होने के बदौलत अपनी प्रतिक्रिया सरकार के खि’लाफ दे रहे हैं इससे ना ही किसी आम आदमी को परे’शानी हैं ना ही वहां के स्थानीय लोगों को। ऐसे में आपस मे मनभे’द कर सामाजिक परिस्थितियों को ख’राब करने के साजिश से बचे।

Input: Bihar Dastak

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.