15 मार्च से पार्ट- थ्री की प्रायोगिक परीक्षा:-
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट- थ्री 2020 की प्रायोगिक परीक्षा 15 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए विवि की ओर से तैयारी की जा रही है। वहीं, पार्ट – थ्री की थ्योरी परीक्षा अप्रैल में शुरू होगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि तमाम कॉलेज में पार्ट-3 की परीक्षा शुरू की जाएगी। इसके लिए कॉलेज को निर्देश भेजा जा रहा है। कहा कि पार्ट-3 की प्रायोगिक परीक्षा के साथ थ्योरी परीक्षा के लिए फॉर्म भी भरा जाएगा।
प्रायोगिक परीक्षा के दौरान छात्रों को पार्ट-2 का अंकपत्र व एडमिट कार्ड लना अनिवार्य होगा।
इन्हीं दोनों के आधार पर छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा होगी।यह परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में थ्योरी की परीक्षा शुरू हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि करीब 90 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। पार्ट – 3 की परीक्षा खत्म होते ही पार्ट-वन व टू की परीक्षा होगी।

ये दोनों परीक्षा मई में ले ली जाएंगी। ये परीक्षा वर्ष 2020 की है.
दरसअल, राजभवन की ओर से शैक्षणिक सत्र सुधारने का विवि पर दबाव है। राजभवन की ओर से विवि को अल्टीमेटम दिया गया है कि जून के अंत तक हर हाल में वर्ष 2020 की परीक्षा लेकर रिज़ल्ट जारी कर दे। इसी दिशा में काम चल रहा है।परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि पार्ट-3 की परीक्षा अप्रैल में लेने के बाद जून में इसका रिज़ल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। इधर, पिछले साल वर्ष 2019 की तमाम परीक्षाएं हो चुकी है। बता दें वर्षों से विवि का शैक्षणिक सत्र पीछे चल रहा था।

Input: Hindustan



Leave a Reply