शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही कार का रविवार की सुबह हाईकोर्ट मोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया। नगर निगम का कचरा उठाने वाला ट्रक इनकम टैक्स चौराहा की तरफ से हड़ताली मोड़ की तरफ जा रहा था। बोरिंग रोड से एक कार में दूल्हा-दुल्हन आ रहे थे। हाईकोर्ट मोड़ से कार ने यूटर्न लिया, इसी दाैरान आयकर गोलंबर की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दूल्हा-दुल्हन और कार में सवार अन्य लोगों को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांधी मैदान ट्रैफिक थाने के थानेदार अशोक कुमार ने कहा कि बिहटा से बोरिंग रोड बारात आई थी।
सड़क दुर्घ’टना:बेली रोड पर दूल्हा-दुल्हन की कार में मा’री ट’क्कर; बिहटा से आई थी बा’रात



Comment here