SITAMADHI : स्कूली बच्चियां बनीं डीएम-एसपी, सुनीं लोगों की फरियाद
सीतामढ़ी कलेक्ट्रेट में डीएम और एसपी की कुर्सी पर बैठकर स्कूली बच्चियों ने ना सिर्फ लोगों की फरियाद सुनी, बल्कि अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिया। मौका था महिला दिवस को लेकर मीट योर कलेक्टर कार्यक्रम का।
छात्राओं को कुछ देर के लिए डीएम-एसपी बनाया गया था। इस दौरान बच्चियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी और उनका समाधान किया। डीएम बनी नगरपालिका मिडिल स्कूल की सातवीं की छात्रा सुंदरम प्रिया ने सड़क अतिक्रमण की जानकारी पर एडीएम को खुद मामले को देखने का निर्देश दिया। सुंदरम प्रिया ने सात निश्चय से सड़क बनवाने का भी निर्देश दिया। छात्रा ने बताया कि इस कुर्सी पर बैठ मन में विश्वास हुआ है कि अगर मेहनत से पढ़ेंगे तो कुछ समय नहीं पूर्ण रुपेण इस कुर्सी के हकदार होंगे।

उधर, डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया कि इस तरह से सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। वे देश की सर्वोच्च सेवा के प्रति पे्ररित होंगी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का आयोजन चलता रहेगा।
एसपी के नंबर से बच्ची की आवाज सुन चौंके थानेदार
‘आपके थाने की बहुत शि’कायत आ रही है। ठीक तरीके से काम कीजिए। पी’ड़ितों से रि’श्वत की मांग की तो स’स्पेंड कर दिए जाएंगे। एसपी के नंबर से एक बच्ची की रौबदार आवाज सुनकर जिले के एक थानेदार चौंक गए। एसपी बनी बच्ची ने रीगा थाना को फोन कर पूछा कि रेवासी की एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी है कि बिना डायवोर्स उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। कोर्ट से पति के खि’लाफ वारंट जारी है। आप क्या का’र्रवाई कर रहें है। थानेदार चौंके और त्वरित का’र्रवाई की बात कही। बच्ची ने इस तरह के कई मा’मलों को सुना और समाधान के लिए संबंधित थानेदार को फोन कर ह’ड़काया। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह की पहल से बच्चियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वे देश की सर्वोच्च सेवा के लिए प्रेरित होंगी।





Leave a Reply