Breaking News

गायघाट में बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

गायघाट में बकरीद को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

दीपक कुमार ।गायघाट

बकरीद के मद्देनजर शनिवार को थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से शांति और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। बकरीद पर्व पर थाना क्षेत्र के कई गांवों में ग्रामीणों के साथ मिलकर पर्व शांति से मनाएं। असामाजिक तत्व शांति भंग करने के प्रयास करते हैं तो उसकी सूचना थाना को दें। रामनगर, भूसरा, असिया, जाया, दहिला पट शर्मा , बरूआरी, शिवदाहा के गांव में बाइक से फ्लैग मार्च किया गया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को पूरा भरोसा दिया है कि वह क्षेत्र में शांति और सौहद्र से त्योहार मनाएंगे।इस दौरान एएसआई प्रमोद कुमार सिंह, राजू चौधरी, मोनू कुमार, पवन कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.