Breaking News

अतिक्रमण हटाया:इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ तक हटाया गया अतिक्रमण

शहर में अतिक्रमण को समय-समय पर हटाने का काम पटना नगर निगम की ओर से किया जाता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वीरचंद पटेल पथ से दर्जनाें की संख्या में अतिक्रमण हटाकर सड़क किनारे साफ किया गया है। इनकम टैक्स गोलंबर से आगे बढ़ते हुए नगर निगम की टीम एक-एक करके अतिक्रमण को साफ किया गया। इस दौरान 20 से अधिक लोगों पर जुर्माना भी किया गया। सड़क किनारे फुटपाथ पर बेजा कब्जा जमाकर दुकान खोलने वालों का सामान भी जब्त किया गया। निगम की टीम के साथ पुलिस के जवान भी तैनात रहे, ताकि किसी तरह का हंगामा ना हो। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि जिस जगह व सड़क से अतिक्रमण को निगम का अमला हटाकर साफ करता है। उसके अगले ही दिन वहीं स्थिति हो जाती है और फिर से अतिक्रमण से पूरा हिस्सा पट जाता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.