खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र के उच्च विद्यालय कन्हैयाचक में शुक्रवार को छत से गिरकर तीन छात्राएं जख्मी हो गयी। सभी छात्राओं को आनन फानन में परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। जहां पर तैनात प्रभारी चिकित्साक प्रभारी राजीव रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सभी जख्मी छात्राओं का उपचार फिलहाल जारी है और सभी छात्राएं खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

इधर, घटना के बाद से ही स्कूल में छात्र व छात्राओं के बीच अफरातफरी मच गया। जहां स्कूली परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र के रूपहोली गांव निवासी मो क्युम की 13 वर्षीय पुत्री का काजल, मो आजाद की पुत्री 13 वर्षीय खुशबु खातुन एवं मो अनेरूण की 15 वर्षीय पुत्री जुली खातुन के रूप में किया गया है। सभी जख्मी छात्राएं 9वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं छत के उपर रेलिंग पर बैठी थी अचानक रेलिंग टूट गया और नीचे गिर गयी।
छात्रा ने बताया कि दोपहर में लॉन्च के समय खेलने के लिए स्कूल के छत पर चढ़ गया था। खेलने के दौरान स्कूल के जर्जर रेलिंग पर यह तीनों छात्रा बैठ गयी। जिसके वजह से हादसा हुआ। इसके बाद शिक्षक ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परबत्ता में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्प्ताल रेफर कर दिया गया है।इधर, ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसके वजह से यह हादसा हुआ है।



Leave a Reply