नेहा सिंह राठौर ने लाइव आकर अपने फैन्स को कई गाने सुनाए। कुछ फॉलोवर्स अट-पट कमेंट कर रहे थे। नेहा ने उन्हें कहा कि यहां कटहल के गाछ में उल्टा लटका के पीटा जाता है। बता दें बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की शादी यूपी में हुई है। वे ‘ यूपी में का बा ‘ से यूपी चुनाव के दरम्यान काफी सुर्खियों में रही थीं।
बभना वाला गीत मैंने नहीं विद्यापति ने लिखा है
नेहा ने लाइव आकर बभना वाला गाना भी सुनाया और कहा कि यह गाना उन्होंने नहीं विद्यापति ने लिखा है। यह भी कहा कि बभना कहना से किसी की बेइज्जती नहीं होती। शादी के समय गारी को बुरा नहीं माना जाता। भगवान राम तक को गारी देते हुए उन्हें करिया और सांवला कहा गया था। नेहा ने यह भी कहा कि राजपूत लोग पंडी जी का जितना सम्मान करते हैं उतना कोई नहीं करता। इसके बाद उन्होंने वह गीत भी सुनाया जिस पर बाभनों को एतराज होता रहा है- ठग लीहले बभना हो, ठग लीहले बभना… नारद कहे लें कि शिव के तीन-तीन भुवना… शिवजी के माइयो न बाप बाड़ें…. शिवजी अजर अविनाशी बाड़ें….।
हमरा सईयां जी के दू-दू बुलेट, बुलेटिया खड़ी पड़ी
नेहा सिंह राठौर ने पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर प्रहार करनेवाला गीत भी गाया- हमरा सईयां जी के दू- दू गो बुलेट… बुलेटिया खड़ी पड़ी… ऑफिस पैदल जावें होई जावै लेट…. बुलेटिया खड़ी पड़ी….शतक मार देले बा भईया पेट्रोल.. 24 घंटे मूडवा रहे अपसेट…।
जड़ी मेरी साड़ी, चलमा सितारा जड़ी
उन्होंने कारखाना वाला गीत गाया– कारखाना बंद होई गइले हमार पिया.. घरे ने अइलें हो..। प्रधान जी के मालामाल होने की कहानी बताने वाला गीत गाया- मखमल चादर मुंह में पान हो….गांव के परधान हो… पांचे बरस में हुए धनवान हो… गांव के परधान जी…। इसी के साथ नेहा सिंह राठौर ने जड़ी मेरी साड़ी, चलमा सितारा जड़ी…. माली के दिल में गड़ी… पनिहारिन के दिल में गड़ी गाया। उन्होंने मडवा पर ‘भीड़ भइल भारी, बड़ी रंगदार समधी’ गीत भी सुनाया। नेहा सिंह राठौर से लोगों ने शादी के बाद की पार्टी मांगनी शुरू की तो उन्होंने कहा- घर पर आईए फिर पार्टी देंगे।






Leave a Reply