BIHARBreaking NewsHealth & WellnessSTATE

BigBreaking: Coronavirus in bihar, अ’लर्ट पर बिहार, नेपाल बॉर्डर पर मेडिकल टीम तै’नात, जानें…

बिहार में नोवेल कोराना वा’यरस के ख’तरों को देखते हुए नेपाल से सटे बिहार के सभी सात प्रवेश द्वारों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर सभी संदिग्ध म’रीजों की जांच की जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के तीन म’रीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को अल’र्ट कर दिया है।

एयरपोर्ट पर रखी जा रही नजर
कोरोना वा’यरस से पी’ड़ित ‘मरी’जों की पहचान के लिए पटना और बोधगया एयरपोर्ट पर विशेष नजर रखी जा रही है। इन दोनों एयरपोर्ट पर अब तक 16 हजार से अधिक यात्रियों की जांच की गयी है। हालांकि इनमें एक भी यात्री में कोरोना के सं’दिग्ध लक्षण नहीं पाए गए है। वहीं, विदेशों से वाया कोलकाता एयरपोर्ट से आने वाले म’रीजों के बारे में भी जानकारी रखी जा रही है।

बिहार में अब तक एक भी कोरोना वायरस के म’रीज नहीं पाए गए हैं, बावजूद सभी संदिग्ध म”रीजों की निगरानी की जा रही है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में संदिग्ध म’रीजों को सर्विलांस पर रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। वहीं, जिला अस्पतालों में भी कोरोना के सं”दिग्ध म’रीजों को लेकर पांच बेड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। सर्दी, खां’सी व कफ के इ’लाज को लेकर आवश्यक दवाएं भी मुहैया करायी गई हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मियों के लिए स्पेशल किट के इंतजाम की गई हैं। मरीजों को मास्क भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है।बिहार में 121 संदिग्ध म’रीजों की हुई है पहचान
बिहार में अब तक 121 सं’दिग्ध म’रीजों की पहचान हुई है। इनमें 26 म’रीजों ने 14 दिनों की ऑब्जर्वेशन अवधि को पूरा कर लिया है, इसलिए इन पर से सर्विलांस हटा दिया गया है। वहीं, अन्य संदिग्ध म’रीजों को होम सर्विलांस पर रखकर निगरानी की जा रही है। इन म’रीजों को सार्वजनिक स्थलों पर जाने से मना किया जा रहा हैं।

दो अलग-अलग शीर्ष स्तर की बैठकें हुईं
बिहार में मुख्य सचिव दीपक कुमार के स्तर पर कोरोना वायरस की नियमित निगरानी की जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव की ओर से सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दो अलग-अलग शीर्ष स्तर की बैठकें हुईं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार एवं स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. रागिनी मिश्र ने भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव व अन्य संबंधित मंत्रालयों के साथ बैठक की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.