Breaking News

एक्शन में खनन विभाग:32 ट्रैक्टर समेत चार गिरफ्तार, पुलिस की भनक लगते ही ट्रैक्टर छोड़ भागे कई ड्राइवर

नवादा हिसुआ थाना क्षेत्र के गोनर बिगहा स्थित ढांढर नदी घाट से अवैध बालू उत्खनन कर बालू चोरी कर रहे ट्रैक्टर को किया जप्त,वहीं ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई खनन विभाग एवं हिसुआ थाना द्वारा संयुक्त छापेमारी किया गया है।जिसमें भारी मात्रा में ट्रैक्टर जब्त किया गया ,वहीं 4 ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन दल- बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी किया गया। जिसमें 32 ट्रैक्टर को जप्त किया गया एवं 4 ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर बड़े पैमाने पर करवाई किया गया है कार्रवाई के बाद माफियाओं में भी हड़कंप मच गया है। हिसुआ थाना प्रभारी व खनन विभाग के अधिकारी के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद चारों तरफ से घेराबंदी कर 32 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि और भी ड्राइवर पुलिस की भनक लगते ही ट्रैक्टर को छोड़ कर से फरार हो गए हैं।

इतने बड़ी कार्रवाई के बाद कहीं ना कहीं माफियाओं का कमर टूट गया है। जितनी भी गाड़ी को जब्त किया गया है सभी गाड़ी के मालिक हो पर भी एफआईआर दर्ज किया जाएगा। अवैध बालू उठाव को लेकर खनन विभाग के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट है जहां भी जानकारी मिलती है बड़े पैमाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.