बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आज पटना के एक अणे मार्ग में 501 एम्बुलेंस का बरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। इससे बिहारवासियों को बड़ा फायदा मिलेगा। इनमें 275 जीवन रक्षक एंबुलेंस और 226 बुनियादी जीवन रक्षक एंबुलेंस शामिल हैं। सरकार ने यह एंबुलेंस सेवा सभी जिला और प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसका मकसद सभी जिलों में बेसिक लाइफ स्टाइल सपोर्ट सिस्टम को पहुंचाना है।
बता दें कि कोरोना काल के दौरान एंबुलेंस की अत्यधिक आवश्यकता महसूस की गई थी। उसी वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की बात कही थी।आज 1000 एंबुलेंस और खरीदने का ऐलान भी किया है।

इन सभी एंबुलेंस को फिलहाल पटना के वेटनरी खेल परिसर में रखा गया है। इनके अंदर आईसीयू जैसी जीवन रक्षक सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ-साथ ऑक्सीजन वेंटिलेटर, हार्ट बीट मॉनिटर करने वाला उपकरण भी इसमें मौजूद है। इस आधुनिक एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे चालक रोगियों को अतिशीघ्र अस्पताल पहुंचा सकेंगे और जल्द से जल्द मरीजों का इलाज हो सकेगा।




Leave a Reply