पटना जिला में कोरोना टीकाकरण और बूस्टर डोज की संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। बावजूद इसकी रफ्तार अभी भी धीमी है। पटना जिला में 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों में बूस्टर डोज लेने की संख्या करीब 13 लाख है और इस आयु वर्ग में बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या तीन लाख भी नहीं पहुंची है। गुरुवार को पटना में चलाए गए महाअभियान के दौरान 45668 को डोज दिया गया। इसमें बूस्टर डोज वाले 30339 थे।
राज्य के सभी जिलों में सबसे अधिक पटना में ही टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण खासकर बूस्टर डोज की संख्या बढ़ाने के लिए अब सप्ताह में दो दिन महाअभियान का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। यानी हर सप्ताह गुरुवार और शनिवार को महाअभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत कर दी गई है। महाअभियान के दौरान कम से कम 50 हजार डोज देने का लक्ष्य रखा गया है।
हेल्थ वर्करों को कोरोना बूस्टर डोज जल्द लेने का निर्देश
इसके अलावा अभी भी सभी प्राइवेट और सरकारी हेल्थ वर्करों ने बूस्टर डोज नहीं लिए हैं। वंचित हेल्थ वर्करों को बूस्टर डोज जल्द से जल्द लेने का निर्देश दिया गया है। डीआईओ डॉ. एसपी विनायक के मुताबिक बूस्टर डोज बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश हो रही है। हर घर दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है।डॉ. विनायक के मुताबिक जिनका बूस्टर डोज लेने का समय हो गया है उनको मैसेज भी जा रहा है। वैसी स्थिति लोगों को खुद आगे आकर टीका ले लेना चाहिए।



Leave a Reply