भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना इस वक्त टीम से बाहर चल रहे हैँ। दोनों का सारा ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन पर है। धौनी और रैना दोनों ही चेन्नई में आईपीएल की तैयारी के लिए पहुंच चुके हैं। इन दोनों के बीच हुई पहली मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स 29 मार्च से शुरू होने वाले नए सीजन के लिए कमर कस चुकी है। टीम के दिग्गज चेन्नई पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।


मंगलवार को टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना की मुलाकात का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया।चेन्नई के दो मैच विनर खिलाड़ी कप्तान धौनी और बल्लेबाज रैना लंबे समय बाद मिले। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात का वीडिया सीएसके ने ट्विटर पर शेयर किया। जो वीडियो शेयर किया गया है इसमें धौनी को आते देख रैना आगे जाकर उनसे गले मिलते हैं और साथ ही उनकी गर्दन पर किस भी करते हैं।

धौनी को किस करने वाला यह वीडियो काफी चर्चा में है। सभी जानते हैं कि रैना और धौनी के बीच कितनी गहरी दोस्ती है और यह वीडियो इसी दोस्ती का सबूत है। इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से ही इसे लगातार शेयर किया जा रहा है।सोमवार को ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें धौनी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे। यहां अपने चैंपियन कप्तान का स्वागत करने के लिए पहले से फैंस जमा थे। धौनी ने हाथ हिलाकर अपने सभी फैंस का स्वागत किया और साथ में उनके चाहने वालों ने धौनी… धौनी के नाम के नारे लगाए।



Leave a Reply