Breaking News

बगहा में किसान पर मगरमच्छ का हमला:किसान का अंगूठा उसकी हथेली से अलग हुआ

बगहा में एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया, जिसमें किसान का अंगूठा उसकी हथेली से अलग हो गया है। मगरमच्छ ने किसान के सीने पर भी हमला बोल दिया। इस हमला में किसान लहूलुहान हो गया। उक्त किसान को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेत से लौटते समय किसान हरहा नदी पार कर रहा था उसी दौरान मगरमच्छ ने हमला बोल दिया।null

घटना ​​​​​​​बगहा प्रखण्ड दो अंतर्गत यमुनापार धिरौली से होकर गुजरने वाली हरहा नदी का है । नदी पार करते समय एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान हरी केवट का हथेली और बांह पर गंभीर जख्म हो गया है। दरअसल मगरमच्छ ने किसान का अंगूठा काटकर हथेली से अलग लर दिया है।

बताया जाता है कि पटखौली थाना क्षेत्र के भेड़ाचौर निवासी निवासी हरी केवट अपने खेत गया था और वहां से लौटने के क्रम में हरहा नदी पार कर रहा था उसी दौरान अचानक मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। बचने के लिए पीड़ित तेजी से तैरने लगा इसी क्रम में मगरमच्छ ने हथेली पकड़ लिया और फिर इस हमले में किसान का अंगूठा अलग हो गया। मगरमच्छ के हमले के बाद किसान जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

आसपास काम कर रहे लोगों को आवाज दिया। आवाज सुन लोग वहां पहुंचे और किसान के परिजनों को भी सूचित किया गया। फिर स्थानीय लोगों ने जख्मी किसान को अनुमंडलिय अस्पताल पहुंचाया। जहां पीड़ित का इलाज किया जा रहा है। इधर किसान की स्थिति गंभीर देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बाघा से रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.