Breaking News

शेखपुरा DM ने कीचड़ भरे खेत में जाकर धान रोपा:लुंगी पहन लोगों के बीच पहुंचे

शेखपुरा डीएम ने बुधवार को भदरथी गांव पहुंचकर धान रोपन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और किसानों के देखभाल और उनके खुशहाली को लेकर हमें अपनी तरफ से भी पहल करनी चाहिए। मौके पर उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और किसानों के देखभाल और उनके खुशहाली को लेकर हमें अपनी तरफ से भी पहल करनी चाहिए। जिले में वर्षा का अनुपात कम हो गया है । ऐसे में लोगों को धान रोपने के प्रति प्रेरित करने के लिए वे खुद धान रोपनी की शुभारंभ किए हैं।

उन्होंने कहा कि किसान के खुशहाल होने से ही देश समाज और बिहार खुशहाल होगा। इस अवसर पर पिंजडी पंचायत की महिला मुखिया पूजा कुमारी के द्वारा पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाधिकारी का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त प्रसाद सिन्हा , आत्मा के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार के साथ साथ बरबीघा प्रखंड के बी ए ओ, कृषि समन्वयक , किसान सलाकार सहित अन्य कृषि कर्मी भी मौजूद थे। बता दें कि डीएम सावन कुमार भी ग्रामीण परिवेश से आते हैं और बिहार के गांव की दुर्दशा को लेकर वे लगातार चिंतित हैं । उस में गुणात्मक सुधार को लेकर वे सक्रिय हैं। ठोस पहल हो रही है और धीरे-धीरे असर भी दिखने लगा है।

वहीं एक बार फिर गांव और खेत खलिहान की सुध डीएम ने ली और खुद लुंगी पहनकर धान खेत में धान की रोपनी के लिए प्रवेश कर गए। डीएम के इस अंदाज की चर्चा जिले में जगह – जगह होने लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.