Breaking News

अनियंत्रित बाइक ने बच्ची को रौंदा, इलाज के दौरान मौत:दुकान से सामान खरीदने जा रही थी बच्ची

छपरा में अनियंत्रित बाइक के चपेट में आने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका ईलाज के दौरान मौत हो गया। मृत लड़की की पहचान सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र के सरगति तारा निवासी राजकिशोर राय के पुत्री कृती कुमारी (6वर्ष) के रूप में हुई गई। दुर्घटना सोमबार के देर रात का है। बाइक सवार युवक दुर्घटना के बाद फ़रार हो गया। टक्कर के बाद घायल लड़की को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कार्य गया जहाँ इलाज के क्रम में आज मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।मृतिका कृति अपने माता पिता की दो भाइयों में अकेली बहन थी। घटना के संबंध में मृतिका कृति के चाचा राज कुमार राय ने बताया कि कृति सोमबार के रात में कोई सामान खरीदने के लिए गांव के दुकान में जा रही तभी एक अनियंत्रित बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार का स्थानीय युवाओ द्वारा पीछा भी किया गया लेकिन तेज गति से फरार हो गया।

घायल कृति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.