सोमवार की देर रात ब्रह्मपुरा के जुरण छपरा रोड स्थित दो दुकानों में चो’री का प्रयास,जांच में जुटी पुलिस।
ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरण छपरा मेन रोड स्थित दक्षा जांच घर तथा कृष्ण डेंटल केअर में सोमवार की देर रात चोरों ने दोनों दुकानों का ताला का’ट कर चो’री का प्रयास किया,यह चो’री की पूरी घ’टना सीसीटीवी में कै’द हो गयी,सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि तीन की संख्या में आये चो’रों ने इस पूरी घट’ना को अं’जाम दिया है

सीसीटीवी के अनुसार चो’रों के एक साथी मेन रोड पर खड़ा होकर लोगो को देख रहा था जबकि इसके दो अन्य साथी पहले दक्षा जांच घर का ताला का’ट कर दुकान के अंदर दाखिल होते है और लगभग 15 मिनट तक में रखे समान ढूंढते है और जब कुछ नही मिलता देख दराज का ताला का’ट कर गल्ले में रखे कुछ खुदरे पैसा लेकर बाहर निकल जाते है,इसके बाद बगल वाली कृष्ण डेंटल केअर नामक दुकान का ताला का’ट कर उस दुकान में भी दाखिल होते है और फिर उस दुकान में भी चो’री का प्रयास करते है,लेकिन नगदी नही मिलने के बाद दुकान में रखे कुछ महँगी मशीन को तोर कर बाहर निकल जाते है,दुकान में लगे सीसीटीवी में तीनों चो’रों का चेहरा साफ साफ दिख रहा है,घटना के संबंध में जांच घर के ओनर कन्हैया कुमार ने बताया कि कल देर रात दुकान बंद कर घर चले गए और जब आज सुबह दुकान खोलने आये तो देखे की दुकान का ताला क’टा हुआ है और दुकान में रखे सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था, इस घ’टना की शि’कायत उन्होंने ब्रह्मपुरा थाना में की है,वही घ’टना को सूचना के बाद ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुच जांच में जु’टी।

Input: City news Muzaffarpur


