Breaking News

बिहार के बैंकों में 281 पद पर वैकेंसी:क्लर्क ग्रेड के पद पर निकली वैकेंसी, 21 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

IBPS ने देश भर के बैंकों में क्लर्क के पदों पर वैकेंसी निकली है। बिहार के बैंकों में क्लर्क ग्रेड में 281 भर्तियां होंगी। वहीं झारखंड में 69 और असम में 157 पदों पर भर्तियां की जाएगी। IBPS ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। देश भर के बैंकों में 6035 क्लर्क भर्ती के क्रम में अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://ibps.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

क्लर्क के इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम आयु सीमा 28 साल निर्धारित की गई है। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। एससी/ एसटी के आवेदकों को परीक्षा से पहले प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इन बैंकों में होगी बहाली

  • बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र,इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक।

महत्वपूर्ण तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 21 जुलाई 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा तिथि- 28 अगस्त, 03 सितंबर और 04 सितंबर 2022

कैसे करे आवेदन

  • स्टेप 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस ibps.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।
  • स्टेप 2 : उसके बाद आपको एक नए व पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां पर सीआरपी आरआरबी-XI के तहत क्लर्क की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक को क्लिक करें।
  • स्टेप 3 : इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए,नए रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 : इसके बाद मांगे जा रहे सभी जानकारी को भरें और अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर बाए अंगूठे के निशान को अपलोड करें।
  • स्टेप 5 : आवेदन शुल्क का भुगतान करें,अपना विवरण सत्यापित करें और अपने आवेदन जमा करें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.