Breaking News

छपरा शहर में निकाली गई कलश यात्रा:श्री राम लक्ष्मण जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ हुआ

छपरा शहर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। सरकारी बज़ार, आज़ाद रोड स्थित श्री राम लक्ष्मण जानकीजी मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए कलश यात्रा का आयोजन किया गया.बैंड बाजा हाथी घोड़ा और डीजे पर श्रद्धालुओं ने पूरे शहर का भ्रमण किया।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों ने मंदिर से थाना चौक, म्युनिसिपल चौक, मौना चौक, गांधी चौक और कटहरी बाग़ के रास्ते वापस मंदिर परिसर में यात्रा की समाप्ति किया।. यह कार्यक्रम मंदिर के जीर्णोधार एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राम लक्ष्मण जानकीजी मंदिर जीर्णोधार समिति द्वारा करवाया जा रहा हैं।

छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुरुआत में कलश यात्रा के दौरान हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिरस में गोता लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किये। कलश यात्रा के साथ छह दिवसीय समारोह शुभारम्भ किया गया है और मंडप पूजन, हवन, पुष्पांजलि आरती, अष्टयाम, आदि विधि-विधान और अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद महाभंडारे का भी आयोजन किया जाएगा. बताते चलें कि यह कार्यक्रम आषाढ़ शुक्ल पंचमी, सोमवार से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल दशमी, शनिवार तक आयोजित किया जा रहा है। भक्तिमय संगीत पर थिरकते हुए हजारो की संख्या में महिला पुरुष सर पर कलश रख पूरे शहर में पथ संचलन किया। कलश यात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो गया था।चारो तरह से भक्तिगीत बज रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.