बरारी वाटर वर्क्स के नए ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के 19 जलमीनाराें तक पानी पहुंचाना है। इसके तहत जलमीनार बनाने के लिए बुडकाे काे बरहपुरा ईदगाह मैदान के पास भी एक जलमीनार बनानी है, लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण यह काम नहीं हाे पा रहा है। पिछले छह वर्षाें में जमीन के लिए 11 से ज्यादा बैठकें हाे चुकी हैं, लेकिन मामले का निदान नहीं हाे सका है। अब बुडकाे के इंजीनियर पानी टंकी बनाने के लिए शहर के ही किसी दूसरी जगह जमीन खाेज रहे हैं। लेकिन इससे दिक्कत यह हाेगा कि वह प्राेजेक्ट किसी दूसरी जगह शिफ्ट हाे जाएगा।
50 हजार आबादी को वहां से पानी देने की है याेजना
दरअसल, वार्ड 33 के बरहपुरा ईदगाह मैदान के पास बुडको ने जलमीनार निर्माण की याेजना बनाई थी। इससे इलाके के करीब 50 हजार की आबादी काे पानी की सुगमता से आपूर्ति की जाती। अभी वहां बाेरिंग से पानी की आपूर्ति हाेती है। लेकिन ईदगाह मैदान की समिति के सदस्याें ने जमीन देने से मना कर दिया। उनका कहना है कि निगम अपनी जमीन पर जलमीनार बनाए।
अब विकल्प की तलाश में है बुडकाे और नगर निगम के अधिकारी
पिछले दिनाें नगर विकास विभाग के मुख्य अभियंता ने वीडियाे कांफ्रेंसिंग में स्थानीय कार्यपालक अभियंता अमलेंदु कुमार सुमन काे निर्देश दिया था कि जल्द जलमीनार की जगह तय करें। इस पर उन्हाेंने कहा था कि वार्ड 33 के पार्षद व ईदगाह मैदान की समिति के सदस्याें से कई बार बात हाे चुकी है।
समिति अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि माे. मेराज का कहना है कि समिति के निर्णय में हम कुछ नहीं कर सकते हैं। जबकि समिति के सचिव का कहना है कि हमलाेगाें ने पूर्व में ही बार बता दिया है कि यहां जमीन नहीं दे सकते हैं। इसके लिए सरकारी जमीन तय हाे। हमलाेगाें से जाे संभव हाेगा मदद करेंगे। उप नगर आयुक्त भी कह चुके हैं कि अब काेई दूसरा विकल्प ही देखना हाेगा।



Leave a Reply