Breaking News

पटना पहुंचीं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव में अपने समर्थन के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की फ्लाइट पटना लैंड हो गई। वह एक घंटा लेट से पटना पहुंची। हालांकि उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, मंत्री जीवेश मिश्रा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सुबह से ही पटना एयरपोर्ट पर हैं। विधायक संजीव चौरसिया भी मौके पर मौजूद हैं।

पटना पहुंची द्रौपदी मुर्मू।

पटना पहुंची द्रौपदी मुर्मू।

भाजपा ने एयरपोर्ट पर उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया है। सबसे पहले द्रौपदी मुर्मू पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्रियां उनका स्वागत करेंगी।

पटना एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए पहुंचे कलाकार।

पटना एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए पहुंचे कलाकार।

वहीं, भाजपा के अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा तथा किसान मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत बाटा मोड़ (फ्रेजर रोड) पर किया जाएगा। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू पटना के होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां एनडीए के घटक दलों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह पटना से रवाना हो जाएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.