Breaking News

बिहार : 32 पीस ट्रेटा पैक और 5 श’राब की बोतल बरामद, त’स्कर फरार

बगहा में रामनगर पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया है। सोमवार की देर शाम रामनगर के नेपाली टोला में हुई छापेमारी के दौरान 32 पीस टेट्रा और 5 पीस रॉयल स्टैग का हाफ बरामद हुआ है। इस बीच की पुलिस की गाड़ी देखकर शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

जबकि शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया। भागे हुए शराब माफिया के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर लिया है। रामनगर थाना अध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि एक सप्ताह पहले से सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर कारोबारी पर विशेष नजर रखते हुए देर रात छापेमारी की। जहां से ये शराब बरामद किया गया है। भागे हुए तस्कर की तलाश पुलिस कर रही है। इसके साथ हैं पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि शराब कहां से आ रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.