Breaking News

नालंदा में पूर्व मुखिया पति को मा’री गो’ली, कंधे में लगी है गो’ली

सोमवार को हिलसा में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया पति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। मामला हिलसा प्रखंड की अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया पति अजित कुमार सिंह से जुड़ा हुआ है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजीत कुमार सिंह धान रोपनी के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश गांव के समीप ही अजित कुमार सिंह को गोली मारकर फरार हो गया। गोली कंधे में लगी है। आसपास के लोगों ने जख्मी हालत में हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि जमीन विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.