Breaking News

मुजफ्फरपुर में ठनका गिरने से 2 की मौ’त, महिला और बच्ची की द’र्दनाक मौ’त

मुजफ्फरपुर में रविवार को एक महिला व एक 12 वर्षीय छात्रा ठनका की चपेट में आ गई। घटना में दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र के औराई व विशुनपुर गांव की है। यहां ठनका की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।

वहीं, लोगों ने मामले की सूचना औराई पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इधर, मृतको के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि मृतकों में औराई गांव निवासी शफी आलम की पत्नी हलीमा खातून थी। जबकि, दूसरी औराई के विशुनपुर गांव की 12 वर्षीय नीतू कुमारी थी। मामले में नीतू के परिजनों ने बताया कि वह चापाकल पर पानी भड़ने गई थी। इसी दौरान ठनका गिरा। बाहर से जोड़दार आवाज आई। बाहर निकला तो देखा कि नीतू बेसुध पड़ी थी।

इसके बाद उसे आनन फानन में इलाज के लिए skmch ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हलीमा के पति ने बताया कि वह सब्जी के लिए खेत मे गई थी। इसी दौरान अचानक ठनका गिर गया। इसमे वह बुरी तरह झुलस गई। उसके कपड़े भी पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि जब उनलोगों को पता चला तो वे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.