Breaking News

बेटी का रे’प किया, फिर मा’र डाला! गया में घर में अकेले थे दोनों

गया में एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि घर में दोनों अकेले थे। नशे में धुत्त आरोपी ने इस दरिंदगी को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने रविवार की सुबह पड़ोसियों से कहा कि उसकी बेटी जाग नहीं रही। अजीब तरीके से सो रही है।

जब पड़ोस की महिलाएं बच्ची को देखने आईं तो देखा वो मर चुकी थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी हालत देख महिलाओं के होश उड़ गए। आनन-फानन में महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। पूरा गांव यह घटना देख- सुन कर दंग है। मामला जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड के सोनपुरा गांव का है।

वारदात के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

वारदात के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

पढ़ाई में होशियार थी मृतका- ग्रामीण

गांव की महिलाओं का कहना है कि मारी गई लड़की इतनी सुशील थी कि उसके चरित्र के ऊपर कोई उंगली नहीं उठा सकता था। पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और दसवीं की छात्रा थी। 2023 में वह मैट्रिक की परीक्षा देनेवाली थी। उसके दो भाई हैं। दोनों कहीं बाहर काम करते हैं। एक भाई की शादी हो चुकी है। मारी गई लड़की की भाभी शुक्रवार को ही अपने मायके गई थी। उसी के जाने के बाद पिता ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गांव वालों का कहना है कि आरोपी पिता शनिवार को शाम से ही नशे में धुत था। उसके घर में और कोई भी नहीं था। डीएसपी अजीत कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी की गिरफ्तार कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी ने दो शादी की थी

गांव वालों का कहना है कि आरोपी ने दो शादी की थी। पहली शादी से तीन बच्चे हैं। एक लड़की और दो लड़के। पहली पत्नी के मरने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। लेकिन वह दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसकी वजह से वह उसे छोड़ कर चली गई है। हेमंत साव का स्वभाव और चरित्र दोनों ही शुरू ही गड़बड़ रहा है। वह इस गांव से उस गांव में जाकर चावल व धान की खरीद-फरोख्त किया करता था। यही नहीं वह शराब का भी आदी था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.