Breaking News

समस्तीपुर में 25 मिनट तक रेल परिचालन रहा बाधित:बारिश के बाद ट्रैक के नीचे की मिट्टी धंसी

समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य को लेकर रेलवे लाइन निर्माण की जा रही। इसी दौरान इलेक्ट्रिक खोल के घूमर चढ़ाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा। इसी दौरान हाइड्रो का चक्का ट्रक पर काम करने के क्रम में वर्षा होने के कारण गीली हुई मिट्टी में धंस गया। जिससे क्रेन रेलवे ट्रैक पर ही पलट गया। जिसके कारण मुक्तापुर रामभद्रपुर हायाघाट जाने वाली रेलवे की बिजली का ओवरहेड वायर पांच मीटर में टूट गया ।जिसके कारण ट्रेनों की आवागमन करीब 25 मिनट तक बाधित हो गया।

इस घटना के दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की माहौल उत्पन्न हो गया परंतु इस दौरान कोई अप्रिय घटना नही हुई। इस संबंध में रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन मास्टर नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 05593 दरभंगा समस्तीपुर सवारी गाड़ी व जयनगर लोकनायक तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस 20 मिनट तक ट्रैक के दोनो ओर खड़ी रही।

स्थानीय रेलवे प्रशासन की मदद से डाउन लाइन को चालू करके दोनों ट्रेनों को पास कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। वैसे क्रेन चालक के द्वारा क्रेन को ट्रैक पर काम करने को लेकर व लापरवाही के कारण विधि सम्मत कार्रवाई करने की बातें कही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.